Assam Election 2026: BJP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, किस सीट से मैदान में उतरेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?

Spread the love & Share it

Assam Assembly Election

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने एक साथ 88 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इन नामों पर बीते बुधवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मुहर लगी थी।

इस अहम बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व शामिल रहा। उम्मीदवारों की सूची में कई प्रमुख चेहरों को टिकट दिया गया है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

पार्टी ने गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को मैदान में उतारा है। वहीं अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास और मंडिया से बादल चंद्र आर्य को उम्मीदवार बनाया गया है।

सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को जालुकबारी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता और नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा को टिकट दिया गया है।

बीजेपी ने आगे भी कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिसमें जागीरोड से पीयूष हाजरिका, मंगलदाई से नीलिमा देवी, मोरीगांव से रमा कांत देवरी और होजाई से शिलादित्य देव शामिल हैं।

पूर्वी असम की सीटों पर भी पार्टी ने मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं। गोहपुर से उत्पल बोरा, लखीमपुर से मानब डेका, डिब्रूगढ़ से प्रशांत फुकन और तिनसुकिया से पुलक गोहाई को टिकट मिला है।

वहीं, जोरहाट से हितेंद्र नाथ गोस्वामी और माजुली से भुबन गाम को मैदान में उतारा गया है। सिलचर से डॉ. राजदीप रॉय समेत कई अन्य सीटों पर भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।

ALSO READ – चंदौली में बन रहा रेलवे ओवरब्रिज ढहा: ढलाई के दौरान गिरा स्लैब, निर्माण में अनियमितता के आरोप


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *