वाराणसी के UP कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग, क्लास में घुसकर छात्र को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Spread the love & Share it

Varanasi News

Varanasi News: उदय प्रताप कॉलेज परिसर में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब क्लासरूम के भीतर एक छात्र पर फायरिंग की घटना सामने आई। इस वारदात में बीएससी चौथे सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, मिला जानकारी के अनुसार ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि एक युवक अचानक कक्षा में दाखिल हुआ और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब चार राउंड गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और छात्र-छात्राएं जान बचाकर बाहर की ओर भागे।

घायल छात्र को तत्काल दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अन्य निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, थोड़ी देर बा इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई । चिकित्सकों के अनुसार गोली छात्र के सिर में लगी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी। हमलावर की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

आरोपी छात्र ने फायरिंग के बाद पिस्टल वहीं झाड़ में फेंक दिया और फरार हो या, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी छात्र का नाम मंजीत बताया जा रहा है। कॉलेज परिसर को खाली करवा दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

ALSO READ – चंदौली में फैक्टरी में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, लाखों के नुकसान


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *