लतीफशाह में नहाते वक्त दो किशोर डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लतीफशाह पर्यटन स्थल पर शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गहरे पानी में डूबने से दो किशोरों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, सकलडीहा थाना क्षेत्र के अलाऊगल्ली निवासी समीर (19) और ऐखलाक (16) अपने दोस्तों के साथ लतीफशाह घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों झाड़ियों के रास्ते मजार की ओर से पानी में नहाने के लिए उतर गए। बताया जा रहा है कि अचानक वे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थिति संभाली और गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान कुछ देर बाद समीर का शव पानी से बरामद कर लिया गया। वहीं दूसरे किशोर ऐखलाक की तलाश में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के अनुसार, दोनों किशोर लापरवाहीवश बांध के गहरे हिस्से में चले गए थे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पर्यटन स्थलों पर सावधानी बरतें और खतरनाक स्थानों पर जाने से बचें।

ALSO READ – 16 करोड़ का पुल धड़ाम! ठेकेदार की लापरवाही की सजा बस 2500? लोग बोलें- मजाक चल रहा क्या


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *