Mission Shakti 5.0: मुगलसराय में महिला सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली, पुलिस ने दिया ‘सशक्त नारी’ का संदेश

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को मुगलसराय में मिशन शक्ति-5.0 के द्वितीय चरण के तहत एक भव्य जनजागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।

बासंतिक नवरात्र के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य ‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ के संकल्प को साकार करना है। रैली को सकलडीहा क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी और क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने थाना मुगलसराय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह जागरूकता रैली मुगलसराय से शुरू होकर थाना अलीनगर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कांस्टेबल, पुरुष पुलिसकर्मी, डायल 112 के जवानों के साथ-साथ स्थानीय महिलाएं भी शामिल रहीं।

रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने ‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान महिलाओं को आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए डायल 112, वीमेन पावर लाइन 1090 और एम्बुलेंस सेवा 108 के उपयोग की जानकारी दी गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

इस अवसर पर थाना मुगलसराय प्रभारी संतोष कुमार सिंह, थाना अलीनगर प्रभारी अनिला कुमार पांडेय समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

ALSO READ – होर्मुज खोलो या तबाही झेलो- ट्रंप का अल्टीमेटम, नहीं खुला तो अटैक तय


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *