
Varanasi News: शहर के राजातलाब थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रविवार को एसओजी-2 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कचनार इलाके में छापेमारी कर मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया।
पुलिस को यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर करनी पड़ी। लोगों ने बताया कि पिछले दो महीनों से उक्त स्थान पर संदिग्ध गतिविधियां बढ़ गई थीं और बिना किसी बोर्ड के स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जांच में सामने आया कि दुकान को मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मोहन ने किराए पर दिया था, जिसे जौनपुर निवासी अनिल कुमार चला रहा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्पा सेंटर का संचालक फरार हो गया।
मौके पर चार छोटे-छोटे केबिन बनाए गए थे, जिनमें खुले और बंद कंडोम पैकेट भी मिले हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिलहाल पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ALSO READ – 1 अप्रैल से Salary Rule Change! बेसिक 50% अनिवार्य, हाथ में सैलरी घटेगी या बढ़ेगी? जानें पूरा कैल्कुलेशन
