जल जीवन मिशन में लापरवाही पर गिरी गाज! एक्सईएन निलंबित

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: जल जीवन मिशन के तहत कार्यों में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करना जलनिगम के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) अमित राजपूत को महंगा पड़ गया। मुख्य अभियंता संदीप कुमार ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है और उन्हें आगरा कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

परियोजनाओं की धीमी प्रगति बनी वजह

जिले में ‘हर घर नल से जल’ योजना के तहत 229 पेयजल परियोजनाएं संचालित हैं, लेकिन अब तक केवल 55 परियोजनाएं ही पूरी हो सकी हैं। इसके अलावा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत भी समय पर नहीं हो रही थी, जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत और जांच के बाद कार्रवाई

आईजीआरएस पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों और खराब फीडबैक को देखते हुए मुख्य अभियंता ने 20 फरवरी को मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच टीम की रिपोर्ट में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने की पुष्टि

जिलाधिकारी मोहन गर्ग ने बताया कि शासन स्तर पर शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है और निलंबन आदेश प्राप्त हो चुका है।

ALSO READ – चंदौली में नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़: गूगल-यूट्यूब से सीखा खेल, प्रिंटर से छप रहे थे नोट!


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *