
Chandauli News: चंदौली में खुद को सशस्त्र केंद्रीय पुलिस बल (CAPF) का असिस्टेंट कमांडेंट बताने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एसपी कार्यालय पहुंचकर बर्थडे पार्टी का निमंत्रण दे रहा था, जहां उसकी गतिविधियों पर शक होने के बाद मामला खुजी CAPF ल गया।
SP को देखकर हुआ शक, पूछताछ में खुली सच्चाई
आदित्य लांग्हे ने बताया कि युवक की बातचीत और हावभाव संदिग्ध लगे। जब उससे पोस्टिंग के बारे में पूछा गया, तो वह घबरा गया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सदर कोतवाली भेजा गया, जहां जांच में वह फर्जी निकला।
बर्थडे पार्टी के लिए बड़े अफसरों को बुलाने की थी योजना
पूछताछ में आरोपी रूपेश उपाध्याय ने बताया कि उसने दोस्तों से शर्त लगाई थी कि वह अपने जन्मदिन पर बड़े अधिकारियों और नेताओं को बुलाएगा। इसी के चलते उसने फर्जी पहचान बनाकर निमंत्रण कार्ड छपवाए थे। कार्ड में डीएम चंद्रमोहन गर्ग और मुख्य सचिव एसपी गोयल को मुख्य अतिथि के रूप में दर्शाया गया था।
मोबाइल में मिला फर्जी आईडी का सबूत
जांच के दौरान आरोपी के पास असिस्टेंट कमांडेंट होने का कोई वैध प्रमाण नहीं मिला। उसके मोबाइल की गैलरी में फर्जी आईडी कार्ड की तस्वीर पाई गई, जिससे सच्चाई सामने आ गई।
फर्जी दस्तावेज बनाने में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने फर्जी दस्तावेज तैयार करने में ऑनलाइन टूल्स (ChatGPT का भी उल्लेख किया) का इस्तेमाल किया।
धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, भेजा गया जेल
सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार कर ली। उसके खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी और गुमराह करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
परिजनों ने की मामले को दबाने की अपील
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के परिजनों ने सामाजिक प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए मामले को सार्वजनिक न करने की अपील की, हालांकि पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की।
ALSO READ – डीडीयू रेलवे यार्ड हादसा: ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत, इलाज में देरी पर उठे सवाल
