
UP IPS Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बड़े बदलाव में 13 जिलों के एसपी-एसएसपी भी बदले गए हैं। इससे पहले रविवार को 9 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।
13 जिलों की पुलिस कमान बदली
इस ट्रांसफर लिस्ट में शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महराजगंज और हमीरपुर समेत कई जिलों के पुलिस प्रमुखों को बदला गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख तबादले और नई तैनाती
महानिरीक्षक प्रशिक्षण चंद्र प्रकाश को आईजी सुरक्षा बनाया गया है। आकाश पटेल को चंदौली का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद भेजा गया है।
इसके अलावा- ईलामारन जी को एसएसपी एटा, सौरभ दीक्षित को एसपी शाहजहांपुर, सोमेंद्र मीना को एसपी रामपुर, कमलेश बहादुर को एसपी मऊ बनाया गया
कई जिलों में नए पुलिस कप्तान
लखनऊ के डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव को एसपी बहराइच बनाया गया है।
लाखन सिंह यादव को अमरोहा, विनय कुमार सिंह को जालौन और शशांक सिंह को महोबा की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं शक्ति मोहन अवस्थी को महराजगंज, सत्यनारायण प्रजापति को कौशांबी और मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
आदित्य बंसल को एसपी सिटी अलीगढ़ और अमृत जैन को एसपी सिटी मुजफ्फरनगर बनाया गया है।
इसके अलावा कई अधिकारियों को पीएसी, एसएसएफ और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
बेहतर कानून व्यवस्था पर फोकस
सरकार के इस बड़े फैसले को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। लगातार हो रहे तबादलों से साफ है कि सरकार फील्ड में बेहतर प्रदर्शन और जवाबदेही सुनिश्चित करना चाहती है।
ALSO READ – चंदौली को मिला नया कप्तान: आकाश पटेल बने एसपी, आदित्य लांघे का फिरोजाबाद ट्रांसफर
