April 1 Rule Changes: टैक्स, PAN से लेकर ट्रैवल तक आज से बदल गए ये 10 नियम

Spread the love & Share it

April 1 Rule Changes

April 1 Rule Changes: नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल से देश में टैक्स, बैंकिंग और ट्रैवल से जुड़े कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। ऐसे में इन नियमों की जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है।

  1. नया इनकम टैक्स एक्ट लागू

60 साल पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह अब नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू होगा। इसमें ‘असेसमेंट ईयर’ और ‘प्रीवियस ईयर’ की जगह अब ‘टैक्स ईयर’ का इस्तेमाल होगा। साथ ही सेक्शन और चैप्टर की संख्या भी कम कर दी गई है, जिससे टैक्स सिस्टम को आसान बनाया जा सके।

  1. 12 लाख तक आय पर राहत

नए टैक्स सिस्टम के तहत 12 लाख रुपये तक की आय पर प्रभावी रूप से कोई टैक्स नहीं देना होगा। Section 87A के तहत बढ़े हुए रिबेट और 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन से सैलरीड लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

  1. TDS फॉर्म में बदलाव

1 अप्रैल से फॉर्म 16 और 16A की जगह नए फॉर्म 130 और 131 लागू होंगे। इससे टैक्स डॉक्यूमेंटेशन और रिपोर्टिंग को आसान बनाया जाएगा।

  1. PAN कार्ड के नियम सख्त

अब PAN कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड मान्य नहीं होगा।
जन्मतिथि के लिए 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज देना जरूरी होगा।

  1. SGB निवेश पर टैक्स नियम बदले

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में अब टैक्स छूट सिर्फ RBI के प्राइमरी इश्यू पर ही मिलेगी।
स्टॉक एक्सचेंज से खरीदे गए SGB पर 12.5% तक टैक्स देना होगा।

  1. विदेशी यात्रा पर TCS घटा

अब इंटरनेशनल टूर पैकेज पर 2% फ्लैट TCS लगेगा, जो पहले 5% से 20% तक था।
यह बदलाव यात्रियों को राहत देगा।

  1. ATM ट्रांजैक्शन के नए नियम

बैंकों ने ATM नियम अपडेट किए हैं।
फ्री लिमिट के बाद हर ट्रांजैक्शन पर ₹23 तक शुल्क लगेगा। वहीं, फेल ट्रांजैक्शन पर भी चार्ज देना पड़ सकता है।

  1. ITR फाइल करने की नई डेडलाइन

अब रिवाइज्ड ITR फाइल करने के लिए 12 महीने का समय मिलेगा।
हालांकि, तय समय के बाद पेनल्टी देनी होगी।

  1. LPG कीमतों में बदलाव संभव

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण 1 अप्रैल से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

  1. ट्रेन टिकट कैंसिलेशन नियम सख्त

अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
पहले यह सीमा 4 घंटे थी, जिससे अब यात्रियों को पहले से योजना बनानी होगी।

क्या करें आम लोग?

इन सभी बदलावों को देखते हुए जरूरी है कि आप अपने टैक्स, बैंकिंग और यात्रा से जुड़े फैसले पहले से प्लान करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

ALSO READ – MP-UP सहयोग सम्मेलन: मंदिर से मार्केट तक साझेदारी, रोजगार और पर्यटन को मिलेगी सुपर बूस्ट


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *