चंदौली में 27 गांवों को बड़ी सौगात, सकलडीहा में शुरू हो रही डिजिटल लाइब्रेरी

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: सकलडीहा में ग्रामीण क्षेत्र छात्र-छात्राओं को अध्ययन और तैयारी करने के लिए उनके गांव में ही पंचायत भवन पर डिजिटल बाल एवं किशोर पुस्तकालय की स्थापना की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को विकास खंड के 27 गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू कराने के लिये सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान गांव के बच्चों को सिविल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में काफी सहूलियत होगी।

इसके लिये ग्राम सभा की ओर से लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले छात्रों को आईडी कार्ड भी जारी किया जाएगा। डिजिटल बाल एवं किशोर पुस्तकालय में पूरी अध्ययन निःशुल्क होगा। अब गांव के बच्चों को डिजिटल ऑनलाइन अध्ययन करने के लिये महंगे दामों पर निजी लाइब्रेरियों में महंगे शुल्क नहीं खर्च करना पड़ेगा।

गांव के पंचायत भवन में डिजिटल बाल एवं किशोर पुस्तकालय शुरू किया जा रहा है। जिसके माध्यम से गांव के छात्र छात्राएं अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से और निःशुल्क कर पायेंगी।

इसके लिये एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय की ओर से पहले चरण में 27 गांवों में डिजिटल बाल एंव किशोर पुस्तकालय के लिये सामाग्री वितरण किया गया है। एक सप्ताह के अंदर बच्चों को निःशुल्क अनिलिमिटेड डाटा पर तैयारी हेतु सुविधा शुरू कर दिया जाएगा।

इन गांवों में होगा पुस्तकालय

पहले चरण में नागनपुर, बरंगा, पीथापुर, दिवाकरपुर, नरायनपुर, बढ़वल खास, सरायपकवान, लेहरा, केशवपुर, राउतपुर, फगुईया, बसारिकपुर, कोड़रिया, बसंतपुर, खोर, सरेसर, पटपरा, सैदपुरा, नसीरपुर पट्टन, तारापुर, जीवनपुर, चंदौलीखुर्द, डेवदिल, रामपुर उर्फ करनपुर, नसीरपुर, बर्थरा खुर्द में लाइब्रेरी बनेगी।

एडीओ पंचायत, सकलडीहा, बजरंगी पांडेय ने बताया कि इससे गांव के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा के लिये निजी लाइब्रेरियों में पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए जरूरी सामग्री भेजी जा रही है। एक सप्ताह में इसे शुरू करा दिया जाएगा।

ALSO READ – चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 मुकदमों से जुड़ा 528 Kg गांजा भट्ठी में स्वाहा


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *