SP का सख्त एक्शन! लूट केस में लापरवाही पर मुगलसराय इंस्पेक्टर निलंबित

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उक्त कार्रवाई कार्य के प्रति लापरवाही, सूचना देने में देरी और मामलों के निस्तारण में ढिलाई बरतने के आरोप में की गई है।

विभागीय जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में शराब की दुकान बंद होने के बाद भी अवैध बिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोप है कि इस मामले में प्रभारी निरीक्षक द्वारा समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। वही इसी दिन देर रात क्षेत्र में एक लूट की घटना भी सामने आई, लेकिन इस गंभीर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को कोतवाल ने समय से नहीं दी।

अगले दिन तक सूचना न पहुंचने और घटना के खुलासे में भी सुस्ती बरतने को एसपी ने गंभीर लापरवाही माना। इन दोनों मामलों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

एसपी आकाश पटेल ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए नहीं तो और सख्त कार्रवाई होगी।

ALSO READ – UP Board Result 2026: मार्क्स बढ़ाने के झांसे में न आएं, ठग कर रहे कॉल, ऐसे लूट रहे हैं छात्रों के पैसे


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *