
Chandauli News: चंदौली जनपद की मार्च माह IGRS (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) रैंकिंग में सदर तहसील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा के नेतृत्व में तहसील ने सर्वाधिक शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील सूची में अंतिम स्थान पर रही।
115 मामलों के निस्तारण के साथ सदर तहसील नंबर-1
जारी रैंकिंग के अनुसार, सदर तहसील ने मार्च माह में कुल 115 शिकायतों का निस्तारण किया, जिसके आधार पर उसे 96 अंक प्राप्त हुए। प्रशासनिक स्तर पर इसे उत्कृष्ट प्रदर्शन माना जा रहा है।
दूसरे स्थान पर चकिया, तीसरे पर नौगढ़
रैंकिंग में चकिया तहसील दूसरे स्थान पर रही। चकिया ने 69 मामलों का निस्तारण कर 85 अंक हासिल किए। वहीं नौगढ़ तहसील ने 15 मामलों का निस्तारण कर 77 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सकलडीहा चौथे नंबर पर
सकलडीहा तहसील ने 305 मामलों का निस्तारण किया, लेकिन गुणवत्ता मानकों के आधार पर उसे 68 अंक मिले और वह चौथे स्थान पर रही।
PDDU नगर तहसील का प्रदर्शन सबसे कमजोर
रैंकिंग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील पांचवें और अंतिम स्थान पर रही। इस तहसील ने 67 मामलों का निस्तारण किया और केवल 64 अंक प्राप्त किए।
प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी रैंकिंग
दिलचस्प बात यह है कि सदर तहसील की एसडीएम दिव्या ओझा और PDDU नगर तहसील के एसडीएम अनुपम मिश्रा पति-पत्नी हैं। ऐसे में दोनों तहसीलों के प्रदर्शन को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
ALSO READ – चंदौली में बेकाबू एम्बुलेंस का कहर: 5 लोगों को रौंदा, बुजुर्ग की हालत गंभीर
