
West Bengal Election 2026: कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को हर महीने ₹3000 आर्थिक सहायता, सरकार बनने के छह महीने के भीतर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने और सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग को लागू करने का वादा किया।
महिलाओं को हर महीने ₹3000 देने का वादा
अमित शाह ने घोषणा की कि यदि पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनती है तो राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच ₹3000 ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।
सरकार बनने के 6 महीने में UCC लागू करने का वादा
BJP ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि सत्ता में आने के छह महीने के भीतर राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि यह कदम सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया जाएगा।
45 दिन में 7वां वेतन आयोग और DA लागू करने का दावा
घोषणा पत्र में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) सुनिश्चित करने तथा सरकार गठन के 45 दिनों के भीतर 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने का भी वादा किया गया है।
घुसपैठ पर ‘Detect, Delete, Deport’ नीति
अमित शाह ने अवैध घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि BJP सरकार बनने पर ‘Detect, Delete and Deport’ नीति लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि घुसपैठ के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाया जाएगा।
ममता सरकार पर साधा निशाना
घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार के 15 वर्षों के शासन को “अंधकार का दौर” बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भय और निराशा में है तथा बदलाव चाहती है।
BJP ने विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का रोडमैप रखा
अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र केवल चुनावी वादों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित बंगाल और विकसित भारत का रोडमैप है। उन्होंने दावा किया कि BJP बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को पुनर्जीवित करेगी और राज्य को भयमुक्त बनाएगी।
ALSO READ – चंदौली नगर पंचायत की बदलेगी तस्वीर! नवयुग पालिका योजना में शामिल, अब होगा हाईटेक विकास
