आशा भोसले को दिल का दौरा, हालत गंभीर, ICU में भर्ती

Spread the love & Share it

Asha Bhosle health update

Asha Bhosle health update: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोषले (Asha Bhosle) को शनिवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया है। उन्हें इमरजेंसी में इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। उनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

आशा भोसले का इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में इलाज चल रहा है। यह जानकारी ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी की ओर से दी गई है।

Asha Bhosle भारतीय संगीत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी गायिकाओं में गिनी जाती हैं। सात दशकों से भी लंबे करियर में उन्होंने हजारों गाने गाए हैं और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।

उन्होंने मशहूर संगीतकार R. D. Burman के साथ मिलकर कई सुपरहिट और सदाबहार गीत दिए, जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

फिलहाल पूरे देश में उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की जा रही है और संगीत प्रेमियों की नजर उनकी सेहत से जुड़ी हर अपडेट पर बनी हुई है।

ALSO READ – PM मोदी का बंगाल में बड़ा वादा: CAA से नागरिकता, घुसपैठियों को बाहर करने का ऐलान


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *