
Mamta Kulkarni Controversial Statement: 90 के दशक की बोल्ड और चर्चित एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, जो अब साध्वी माई ममता नंद गिरी बन चुकी हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गोरखपुर में उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जिसने पूरे देश में बहस छेड़ दी है। ममता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है, उसने मुंबई में कोई ब्लास्ट नहीं किया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, और अब लोग इसे लेकर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा – दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं था। उसने मुंबई में कोई बम ब्लास्ट नहीं किया। वह टेररिस्ट नहीं है। उनके इस बयान ने न सिर्फ राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है, बल्कि यह भारतीय जांच एजेंसियों और न्यायिक प्रक्रिया पर भी सवाल उठाने जैसा माना जा रहा है।
CBI और NIA की रिपोर्ट्स में दाऊद इब्राहिम को 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट्स का मास्टरमाइंड बताया गया है, जिसमें 257 लोग मारे गए थे। ममता का यह बयान सीधे तौर पर उन्हीं सबूतों को चुनौती देता नजर आता है जिनके आधार पर दाऊद को मोस्ट वॉन्टेड घोषित किया गया है।
सोशल मीडिया पर बवाल
ममता कुलकर्णी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा, जबकि कई लोगों ने इसे न्यायिक प्रक्रिया का अपमान बताया। वहीं, कुछ समर्थकों ने कहा कि शायद ममता का बयान तोड़ा-मरोड़ा गया है।
बवाल देख बयान से पलटी ममता
बाद में ममता कुलकर्णी ने अपने बयान को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया। मैंने दाऊद इब्राहिम के लिए नहीं, बल्कि विक्की गोस्वामी के लिए कहा था कि वह आतंकी नहीं है। किसी रिपोर्टर ने दाऊद से संबंधों को लेकर सवाल पूछा था। मैंने कहा था कि मैं दाऊद से कभी नहीं मिली।
ममता के मुताबिक, उनके कथित पति विक्की गोस्वामी न तो आतंकी हैं और न ही देश विरोधी। उन्होंने कहा कि उनकी बातों को गलत संदर्भ में जोड़ा गया।
कौन हैं ममता कुलकर्णी?
ममता 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थीं। उन्होंने ‘करण अर्जुन’, ‘कृष्णा’, ‘बाजी’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी हिट फिल्मों से स्टारडम हासिल किया था। लेकिन अचानक वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। 2016 में उनका नाम केन्या के ड्रग्स तस्करी केस में सामने आया था, जब उनके कथित पति विक्रम उर्फ विक्की गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन गैंग के बीच रंजिश की बात सामने आई थी।
अब साध्वी ममता नंद गिरी
लंबे समय तक विदेश में रहने के बाद ममता भारत लौटीं और 2025 के कुंभ मेले में उन्होंने संन्यास ले लिया। अब वे ‘माई ममता नंद गिरी’ नाम से आध्यात्मिक जीवन जी रही हैं और दावा करती हैं कि उन्होंने 12 साल तक तपस्या की है। उन्होंने कहा- मैं अब केवल अध्यात्म और सेवा के मार्ग पर हूं। राजनीति या फिल्मों से मेरा कोई संबंध नहीं।
ALSO READ – Bihar Election 2025: कौन बनेगा CM? 6 बड़े मुद्दे जो तय करेंगे नतीजे!