
Dev Diwali 2025: आस्था, अध्यात्म और कला के अनोखे संगम की नगरी काशी एक बार फिर भक्ति और रोशनी से जगमगाने को तैयार है। प्रबोधिनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाला काशी गंगा महोत्सव 2025 इस बार और भी भव्य रूप में मनाया जाएगा। 1 नवंबर से 4 नवंबर तक राजघाट पर संस्कृति, संगीत और साधना का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। वहीं, 5 नवंबर को देव दीपावली पर गंगा तटों पर 10 लाख दीपों की रौशनी से पूरा बनारस दिव्यता से आलोकित होगा।
मां गंगा के तट पर भक्ति और संस्कृति का उत्सव
उत्तर वाहिनी मां गंगा के पवित्र तट पर आयोजित होने वाला यह महोत्सव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मार्गदर्शन में नए कलेवर में प्रस्तुत होगा। महोत्सव का शुभारंभ 1 नवंबर को राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे।
चार दिनों तक संगीत, नृत्य और साधना का संगम
काशी गंगा महोत्सव में इस बार शास्त्रीय, लोक, उपशास्त्रीय, नृत्य और वादन की सभी विधाओं को एक मंच पर लाया जा रहा है। देश-विदेश के नामचीन कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाएं भी मंच संभालेंगी।
1 नवंबर की प्रमुख प्रस्तुतियां:
- पं. माता प्रसाद मिश्र व पं. रवि शंकर मिश्र – कथक युगल नृत्य
- कविता मोहंती – ओडिसी नृत्य
- विदुषी कमला शंकर – स्लाइड गिटार
- पं. नवल किशोर मल्लिक – शास्त्रीय गायन
- रवि शर्मा व समूह – वृज लोक नृत्य
2 नवंबर की प्रमुख प्रस्तुतियां:
- डॉ. ममता टंडन – कथक
- पं. गणेश प्रसाद मिश्र – शास्त्रीय गायन
- पद्मश्री गीता चंद्रन – भरतनाट्यम
- प्रो. साहित्य नाहर व डॉ. संतोष नाहर – सितार-वायलिन जुगलबंदी
3 नवंबर की प्रमुख प्रस्तुतियां:
- पद्मश्री मालिनी अवस्थी – लोक गायन
- माधुरी शाम्भवी – कथक
- चेतन जोशी – बांसुरी वादन
- कविता द्विवेदी – ओडिसी नृत्य
4 नवंबर की प्रमुख प्रस्तुतियां:
- डॉ. प्रेम किशोर मिश्र व साथी – सितार-सरोद जुगलबंदी
- आयुर्धा विपेन्द्र शर्मा – कथक
- हंसराज रघुवंशी – भजन गायन
काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता भी चमकेंगे मंच पर
वाराणसी में आयोजित काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता कलाकारों को भी मंच दिया गया है। ये युवा कलाकार 1 से 4 नवंबर तक नमो घाट पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
देव दीपावली 2025: 10 लाख दीपों से जगमगाएगी काशी
5 नवंबर को जब गंगा के घाटों, कुंडों और तालाबों पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित होंगे, तो काशी का हर कोना स्वर्गिक दृश्य में बदल जाएगा। पर्यटन विभाग और महोत्सव समिति ने 10 लाख से अधिक मिट्टी के दीपों, तेल और बाती की व्यवस्था की है। दीप वितरण 31 अक्टूबर से राजघाट पर शुरू होगा।
3D लेज़र शो में दिखेगी ‘काशी-कथा’ की झलक
देव दीपावली की शाम को गंगा घाटों पर 25 मिनट का 3D प्रोजेक्शन मैपिंग शो आयोजित होगा।
इसमें दिखाई जाएगी
भगवान शिव-पार्वती विवाह
तुलसीदास और कबीर की भक्ति परंपरा
महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा BHU की स्थापना
और “कण-कण में काशी, रस-रस में बनारस” की झलक
शो के समय:
- पहला शो: रात 8:15 बजे
- दूसरा शो: रात 9:00 बजे
- तीसरा शो: रात 9:35 बजे
(तीनों शो निःशुल्क होंगे)
श्री काशी विश्वनाथ धाम पर ग्रीन आतिशबाजी
देव दीपावली की रात रात 8:00 बजे श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने ग्रीन आतिशबाजी का आयोजन होगा।
शंखनाद, डमरू की गूंज और दीपों की पंक्तियों के बीच काशी का हर घाट आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठेगा।
ALSO READ – नेग को लेकर किन्नरों ने काटा बवाल, विवाहिता से मारपीट, मंगलसूत्र-झुमका छीना