Chandauli News: फैमिली आईडी में सुस्ती पर DM चंद्रमोहन गर्ग सख्त, बीडीओ–एडीओ पंचायत को चेतावनी

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान फैमिली आईडी निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्य में सुस्ती बरतने वाले खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और एडीओ पंचायत को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही पर शासन स्तर से कार्रवाई हो सकती है।

डीएम ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि फैमिली आईडी योजना की समीक्षा लगातार शासन स्तर पर हो रही है और इसकी निगरानी मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से भी की जा रही है। इसके बावजूद प्रगति संतोषजनक नहीं होना गंभीर विषय है।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी ब्लॉकों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन 100 से 125 फैमिली आईडी अनिवार्य रूप से बनाई जाएं। उन्होंने सचिवों के माध्यम से कार्य में तेजी लाने, नियमित निगरानी करने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों की तत्काल जांच कर स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि लक्ष्य समय पर पूरा हो सके।

डीएम गर्ग ने कहा कि फैमिली आईडी बनने के बाद पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इसी कारण शासन इस योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे की समीक्षा में यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, परियोजना निदेशक बीबी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ – चंदौली में साधु के वेश में दो ठग गिरफ्तार, सोना-चांदी व नकदी बरामद


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *