चंदौली में विधिक जागरूकता का बड़ा आयोजन, गरीब-दिव्यांग और जरूरतमंदों को मिला अधिकारों का ज्ञान

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में रविवार को वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें योजनाओं से जोड़ना था।

39 स्टॉल पर मिली सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 39 स्टॉल लगाए गए, जहां पेंशन, श्रम, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी, अपर जिला न्यायाधीश विकास कुमार वर्मा, न्यायाधीश परितोष श्रेष्ठ, सचिव डॉ. इंदु रानी और मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं सहित अन्य अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने स्वयं स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली।

गरीब और असहाय लोगों को सुलभ न्याय दिलाना प्राथमिकता’

न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने कहा कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं का सही लाभ मिलना बेहद जरूरी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीड़ित और असहाय लोगों को सुलभ और नि:शुल्क न्याय प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, दिव्यांग, महिलाओं, बच्चों, श्रमिकों और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ से जोड़ना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है और कई सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में न्यायाधीश किरण पाल सिंह, सिविल बार अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम दिव्या ओझा, सीएमओ डॉ. वाई.के. राय, सीओ देवेंद्र कुमार, प्राचार्य सुकृति मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ALSO READ – ज्ञान की नगरी या गैंगवार का अड्डा? BHU की साख पर लगातार लग रहे दाग?


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *