पीएम मोदी के विकास कार्यों पर जनता जनार्दन का पूर्ण विश्वास -अवधेश सिंह

Spread the love & Share it

खबरों के खिलाड़ी । महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश मे मिली जीत पर पिण्डरा विधानसभा में जश्न का माहौल है भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने विधायक डॉ अवधेश सिंह के आवास पर जाकर उनको मिठाई खिला कर जीत का जश्न मनाया।विदित हो कि पार्टी के निर्देशानुसार डॉ अवधेश सिंह को महाराष्ट्र के चुनाव मे दहिसर विधान सभा में पूर्वांचल के लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए एक महीने तक खूब प्रचार किये और लोगो ने उनको खूब पसंद भी किया। और नागपुर,गोरेगाँव आदि विधानसभा में भी प्रचार किया था।

महाराष्ट्र मे मिली बम्पर जीत पर डॉ अवधेश सिंह ने कहा कि इस जीत पर महाराष्ट्र की जनता जनार्दन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही देश और प्रदेश का विकास हो सकता है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का भी इस जीत मे अमूल्य योगदान रहा है । यूपी विधानसभा उपचुनाव की जीत पर कहा, की “उत्तर प्रदेश में भी लोंगो को डबल इंजन की सरकार पर लोगों ने भरोसा जताया है। यूपी की जीत पर कहा की मोदीजी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर लोगों का विस्वास है कि प्रदेश मे विकास की गंगा बहाना है तो देश और प्रदेश मे भाजपा के अलावा कोई नही है। पूरे देश में जहां उपचुनाव हुए हैं वहां पर भी भाजपा को सफलता प्राप्त हो रही है।और लोगों को भरोसा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ही देश और प्रदेश का विकास हो सकता है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, डॉ जे पी दुबे, अजय पटेल,सम्रेश सिंह, अरविंद मिश्रा, संजय राजभर, फौजदार शर्मा, प्रणय सिंह, अरुण सिंह ने इस जीत पर खुशी जाहिर की। 


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *