
Haider Ali Arrested: पाकिस्तान के क्रिकेटर हैदर अली पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगा है। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने उन्हें मैनचेस्टर से गिरफ्तार किया। 24 वर्षीय हैदर पाकिस्तानी ‘A’ टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर थे। यह आरोप एक पाकिस्तानी मूल की युवती ने लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
मैच के दौरान हुई गिरफ्तारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदर अली को बेकेनहम मैदान से हिरासत में (Haider Ali Arrested) लिया गया, जहां 3 अगस्त को पाकिस्तान शाहीन्स और MCSAC के बीच मैच चल रहा था। सूत्रों का कहना है कि यह मामला 23 जुलाई 2025 को मैनचेस्टर में हुई एक कथित घटना से जुड़ा है।
पुलिस का बयान
ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस (GMP) ने कहा- 4 अगस्त को बलात्कार की शिकायत मिलने के बाद 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता को सभी आवश्यक सहायता दी जा रही है। आरोपी को आगे की जांच तक जमानत पर रिहा कर दिया गया है, जबकि उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।
PCB का बड़ा एक्शन
इस घटना के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हैदर अली को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, PCB प्रवक्ता ने कहा- हमें मामले की जानकारी है और हमने जांच पूरी होने तक हैदर को निलंबित कर दिया है। हम UK में कानूनी प्रक्रिया में पूरी तरह सहयोग करेंगे और खिलाड़ी को कानूनी मदद भी देंगे।
कौन हैं हैदर अली?
हैदर अली दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के लिए अब तक 2 वनडे और 35 T20 खेल चुके हैं। उन्होंने T20I में 505 रन, वनडे में 42 रन बनाए हैं। हैदर ने 1 सितंबर 2020 को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। हैदर 2021 में PSL के दौरान Covid-19 प्रोटोकॉल तोड़ने पर भी सस्पेंड हुए थे।
यह मामला फिलहाल क्रिकेट जगत और पाकिस्तान में बड़ी हलचल पैदा कर चुका है। जांच पूरी होने तक हैदर अली क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे।
ALSO READ – मायके में चल रहा था इश्क का खेल, होटल में रंगे हाथों ब्वाय फ्रेंड संग पकड़ी गई जेई की पत्नी