
Chandauli News: ओम सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार की शाम चकिया स्थित मां काली मंदिर शक्ति पीठ प्रांगण में हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से अमरदीप मोदनवाल उर्फ बालाजी (सभासद) को अध्यक्ष और दीपक चौहान को महामंत्री चुना गया।
बैठक कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले भव्य देव दीपावली समारोह एवं भजन संध्या की तैयारी को लेकर बुलाई गई थी। इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कार्यक्रम को और अधिक भव्य और अद्वितीय बनाया जाएगा।
समिति ने तय किया कि एकादश सहस्र (11,000) दीपों का प्रज्वलन, संगीतमयी भजन संध्या और सामूहिक आरती गायन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में देव दीपावली को नगर की पहचान बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें प्रमुख रूप से सदस्य चुने गए
- प्रबंधक: सुजीत जायसवाल
- संरक्षक: आलोक जायसवाल, विनोद केसरी, लोकनाथ सिंह निक्की, प्रीतम जायसवाल, आशीष मोदनवाल
- अध्यक्ष: अमरदीप मोदनवाल बालाजी (सभासद)
- महामंत्री: दीपक चौहान
- उपाध्यक्ष: मनीष जायसवाल
- कोषाध्यक्ष: अंकित राज
- मंत्री: राहुल विश्वकर्मा
- सदस्य: जमुना सोनकर, पंकज दादा, बाबूलाल वर्मा
- मीडिया प्रभारी: शुभम मोदनवाल
बैठक में विशाल कश्यप, प्रिंस गुप्ता, प्रभात मौर्य, मनोज चौहान, सत्यम जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति के संरक्षक आलोक जायसवाल ने कहा कि इस बार चकिया में देव दीपावली का आयोजन न सिर्फ श्रद्धा का प्रतीक होगा बल्कि नगर की सांस्कृतिक पहचान बनेगा।
ALSO READ – पहले कहा- दाऊद टेररिस्ट नहीं! फिर बयान से पलटीं ममता कुलकर्णी- बोलीं मेरा मतलब कुछ और था