अब नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, घर बैठे करिए आधार कार्ड अपडेट, जानिए आसान तरीका

Spread the love & Share it

Update Your Aadhaar Card

Update Your Aadhaar Card: आधार कार्ड धारकों के लिए अपना आधार अपडेट करना बेहद आसान बना दिया गया है। इसके लिए आपको किसी आधार सेवा केंद्र पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी घर बैठे आनलाइन बदल सकेंगे। हालांकि, ध्यान रखनेवाली बात ये है कि बायोमीट्रिक बदलाव जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट के लिए कार्डधारकों को अब भी आधार सेवा केंद्र जाना पड़ेगा।

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यूआइडीएआइ ने घोषणा की है कि 14 जून 2026 तक आनलाइन आधार अपडेट पूरी तरह मुफ्त रहेगा। इससे लोगों को बिना शुल्क दिए अपनी आधार डिटेल में सुधार करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। ये नए नियम आधार सेवाओं को तेज, सरल और सुरक्षित बनाने के लिए लागू कर दिए गए हैं। कार्डधारकों द्वारा दी गई जानकारी (जैसे नाम या पता) का सत्यापन अब सरकारी दस्तावेजों जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड से अपने आप हो जाएगा।

कैसे करें अपडेट

  • अपना आधार नंबर लागइन करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा
  • इसके बाद अपडेट आधार का आप्शन चुनें और उन क्षेत्रों को चुनें, जिसे अपडेट करना चाहते हैं
  • अब संबंधित दस्तावेज अपलोड करें
  • रिक्वेस्ट सबमिट करें। आनलाइन प्रगति ट्रैक कर सकते हैं।
  • वेरिफिकेशन के बाद आपके आधार प्रोफाइल में अपडेट खुद ही दिखने लगेगा।

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए देनी होगी फीस

  • 75 रुपये- नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट के लिए
  • 125 रुपये- फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटो अपडेट के लिए
  • 5 से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त होगा
  • 40 रुपये- आधार रीप्रिंट (प्रिंटेड कापी) के लिए
  • 75 रुपये- आधार सेवा केंद्र पर अपडेट के लिए। हालांकि, 14 जून 2026 तक आनलाइन दस्तावेज अपडेट फ्री
  • 700 रुपये घर पर नामांकन सेवा के लिए केवल पहले व्यक्ति के लिए। उसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये

पैन कार्ड धारक को आधार पैन लिंक करना अनिवार्य

हर पैन कार्ड धारक को 31 दिसंबर 2025 तक अपने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो एक जनवरी 2026 से आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा और आप उसे किसी वित्तीय या टैक्स से जुड़ी प्रक्रिया में उपयोग नहीं कर पाएंगे। नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय भी अब आधार सत्यापन जरुरी होगा।

ALSO READ – 7 नवंबर को PM मोदी आएंगे वाराणसी, वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *