
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की शुरुआती काउंटिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। वोटों की गिनती के दो घंटे पूरे हो चुके हैं और रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बिहार में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है, जबकि एनडीए 161 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी ओर महागठबंधन 70 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआती दो घंटे में ही तस्वीर स्पष्ट होने लगी है कि मुकाबला एनडीए के पक्ष में झुकता हुआ दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि जेडीयू एक बार फिर से मजबूत वापसी करते हुए राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है।
दो घंटे बाद पार्टीवार रुझान
एनडीए
- बीजेपी – 69 सीट
- जेडीयू – 75 सीट
- चिराग पासवान की पार्टी (LJP/RLJP) – 13 सीट
- हम – 3 सीट
- उपेंद्र कुशवाहा – 1 सीट
- महागठबंधन
- आरजेडी – 51 सीट
- कांग्रेस – 12 सीट
- लेफ्ट – 3 सीट
- वीआईपी – 1 सीट
अब तक के रुझानों की बड़ी बातें
रोहतास, काराकाट विधानसभा
महाबली सिंह (JDU): 5664 वोट
अरुण कुमार (CPIML): 4163 वोट
ज्योति सिंह (निर्दलीय): 4457 वोट
महाबली सिंह 1501 वोट से आगे
वारसलीगंज से बड़ी बढ़त
बाहुबली नेता अरुणा देवी (BJP) दूसरे राउंड में 2993 वोट से आगे। अशोक महतो की पत्नी अनीता पीछे।
नालंदा की 7 सीटों में 6 पर एनडीए आगे
हिलसा से राजद प्रत्याशी बढ़त में।
इस्लामपुर से जेडीयू उम्मीदवार 128 वोट से आगे
सिकटा से जदयू के समृद्ध वर्मा 5115 वोट से आगे
तरारी से माले उम्मीदवार मदन सिंह आगे
चुनाव का बैकग्राउंड
बिहार में दो चरणों में मतदान हुआ।
पहला चरण: 6 नवंबर, 121 सीटों पर वोटिंग
दूसरा चरण: 11 नवंबर, 122 सीटों पर वोटिंग
मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम महागठबंधन था। अधिकांश एग्जिट पोल में भी एनडीए को बढ़त दिखाई गई थी, और शुरुआती रुझान उसी दिशा में जा रहे हैं।
जेडीयू की पहली प्रतिक्रिया
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा- मैंने पहले ही कहा था कि जेडीयू 80 के करीब सीट जीतेगी। कांग्रेस को अपनी नीति में बदलाव करना होगा।”
ALSO READ – वाराणसी: पैसा डबल के चक्कर में कैफे संचालक ने गवांए 35 लाख