Chandauli News: चंदौली में बीज घोटाले पर कड़ा एक्शन, 84 दुकानों पर छापा, 40 नमूने लैब में भेजे

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिले में किसानों को गुणवत्ताहीन बीज मिलने की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के स्पष्ट निर्देश पर कृषि विभाग सहित कई संबंधित विभागों की टीमों ने जिलेभर के बीज बिक्री केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसानों को केवल उच्च गुणवत्ता वाले बीज ही उपलब्ध हों और उन्हें किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी का सामना न करना पड़े।

84 बीज बिक्री केन्द्रों का निरीक्षण

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि रैंडम आधार पर पूरे जनपद में 84 बीज बिक्री केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया। इनमें से 40 नमूने तत्काल गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिए गए हैं। सभी नमूनों को अब प्रयोगशाला में गुणवत्ता जांच के लिए भेज दिया गया है।

मानक उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी बीज नमूने को अधोमानक (Sub-standard) पाया गया, तो संबंधित विक्रेता पर बीज नियंत्रण आदेश 1983 और बीज अधिनियम 1966 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी बीज विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि, स्टॉक रजिस्टर अपडेट रखें,बिक्री रजिस्टर समय पर भरें, किसानों को कैश मेमो अनिवार्य रूप से दें।

निरीक्षण अभियान सदर, चकिया/नौगढ़, पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) और सकलडीहा तहसीलों में एक साथ चलाया गया। इस दौरान उप कृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक जैसे वरिष्ठ अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से निरीक्षण में शामिल रहे।

ALSO READ – दिल्ली धमाके पर कांग्रेस का केंद्र सरकार से सवाल- आतंकी हमला घोषित करने में 48 घंटे क्यों?


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *