
Nitish Kumar Oath: बिहार की राजनीति में बड़ा दिन मंगलवार को दर्ज हुआ, जब नीतीश कुमार ने लगातार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
गांधी मैदान में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
इसके बाद मंगल पांडे, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव, दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी सहित कई अन्य नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। ये सभी नए मंत्रिमंडल से पहले भी नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक और महिला वर्ग के प्रतिनिधित्व को भी संतुलित जगह दी गई।
मंत्री पद की शपथ लेने वालों में शामिल हैं –
- लेशी सिंह
- संतोष सुमन (जीतन राम मांझी के बेटे)
- रामकृपाल यादव
- मदन सहनी
- नितिन नबीन
- सुनील कुमार
- सुरेंद्र मेहता
- जमा खान (नीतीश कैबिनेट के एकमात्र मुस्लिम मंत्री)
इसके अलावा बीजेपी के संजय सिंह टाइगर, अरुण प्रसाद, रमा निषाद, नारायण प्रसाद, श्रेयसी सिंह और लोजपा (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कई नेता भी शामिल हुए।
कुल 26 मंत्रियों को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली, जिनमें
14 बीजेपी
8 जदयू
2 लोजपा (रामविलास)
1 हम
1 राष्ट्रीय लोक मोर्चा से हैं।
रालोमो कोटे से दीपक प्रकाश को शपथ दिलाई गई, हालांकि वे किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। जल्द ही उन्हें विधान परिषद भेजा जाएगा।
नई सरकार के गठन के साथ बिहार में सत्ता का समीकरण एक बार फिर बदल गया है और अब सबकी निगाहें होंगी नई कैबिनेट के फैसलों, नीतियों और विकास की दिशा पर।
ALSO READ – वाराणसी पुलिस ने साइबर फ्रॉड नेटवर्क को किया बेनकाब, ट्रेडिंग के नाम करते थे ठगी, 3 गिरफ्तार