Chandauli News: स्कूटी पर बैठने के विवाद में दोस्त की हत्या, मढ़िया गांव मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में दो दिन पहले मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में यह मामला हत्या का निकला, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी संदीप यादव उर्फ भोदू को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

मढ़िया गांव में बनारसी पटेल की खाली जमीन पर ईंटों के ढेर के पास बहादुरपुर निवासी रोहित निषाद का शव 30 नवंबर को मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की, जिसमें एक अहम सुराग मिला। फुटेज में मृतक रोहित निषाद के साथ मढ़िया निवासी संदीप यादव उर्फ भोदू को विवाद करते देखा गया।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह की टीम ने देर रात करीब 11:45 बजे संदीप यादव को मढ़िया गांव से दबोच लिया। बुधवार को मुगलसराय कोतवाली में प्रेस वार्ता कर पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने मामले का खुलासा किया।

पूछताछ में आरोपी संदीप ने कबूल किया कि 30 नवंबर की रात वृंदावन लॉन में बारात आई थी, जहां स्कूटी पर बैठने को लेकर रोहित से उसका विवाद हो गया। लोगों ने बीच-बचाव कर शांति कराई, लेकिन इसके बाद रोहित पेशाब करने के लिए पास की खाली जगह पर गया। संदीप भी उसके पीछे चला गया और उसी विवाद के गुस्से में ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद वह वहां से भाग गया था।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल के साक्ष्य और आरोपी के इकबालिया बयान के आधार पर पूरे मामले का समाधान हो गया है।

ALSO READ – चंदौली में बड़ा ट्रैफिक अभियान, 272 वाहनों का चालान, वसूला जाएगा 2.99 लाख जुर्माना


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *