UP Holiday Calendar 2026: इस साल मिलेंगे 9 लंबे वीकेंड, 4 सरकारी छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

Spread the love & Share it

UP Holiday Calendar 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक और वैकल्पिक अवकाशों का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार भी छुट्टियों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। नए कैलेंडर में कुल 24 सार्वजनिक अवकाश और 31 वैकल्पिक (निर्बंधित) अवकाश शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, गुरु गोविंद सिंह जयंती को 2026 के कैलेंडर से हटा दिया गया है, क्योंकि इसे अब तिथि के अनुसार 27 दिसंबर 2025 को मनाया जाएगा।

इस साल कैलेंडर की सबसे खास बात यह है कि 2026 में 6 शुक्रवार और 3 सोमवार को सार्वजनिक छुट्टियां पड़ रही हैं। रविवार को मिलाकर कुल 9 बार लंबा वीकेंड मिलेगा, जिससे लोगों को घूमने और यात्रा के कई बेहतरीन मौके मिलेंगे।

2026 के प्रमुख सार्वजनिक अवकाश
• 3 जनवरी – हजरत अली जन्मदिन
• 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
• 15 फरवरी – महाशिवरात्रि
• 2 मार्च – होलिका दहन
• 4 मार्च – होली
• 21 मार्च – ईद-उल-फितर
• 26 मार्च – राम नवमी
• 31 मार्च – महावीर जयंती
• 3 अप्रैल – गुड फ्राइडे
• 14 अप्रैल – डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
• 1 मई – बुद्ध पूर्णिमा
• 27 मई – बकरीद
• 26 जून – मोहर्रम
• 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
• 28 अगस्त – रक्षा बंधन
• 4 सितंबर – जन्माष्टमी
• 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
• 20 अक्टूबर – दशहरा
• 8 नवंबर – दीपावली
• 9 नवंबर – गोवर्धन पूजा
• 11 नवंबर – भैया दूज
• 24 नवंबर – गुरु नानक जयंती
• 25 दिसंबर – क्रिसमस

सरकार ने स्पष्ट किया है कि चंद्र दर्शन आधारित त्योहारों की तिथियां स्थानीय स्तर पर चंद्रमा दर्शन के अनुसार तय की जा सकेंगी। वैकल्पिक अवकाशों में नववर्ष, मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, रविदास जयंती, छठ पूजा और क्रिसमस ईव जैसी तिथियां शामिल हैं।

ALSO READ – चंदौली में भीषण सड़क हादसा: टाली से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *