चकिया के विशाल पाल ने राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, चंदौली का नाम किया रौशन

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चकिया क्षेत्र के युवा पहलवान विशाल पाल ने वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की 48 किलो वेट कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी और अपने जिले की पहचान को गर्व से चमका दिया।

विशाल पाल ग्राम पंचायत अमरा उत्तरी के रहने वाले हैं और वर्तमान में नंदनी नगर महाविद्यालय, नवाबगंज, गोंडा में कुश्ती की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके साथ ही वह डीएवी इंटर कॉलेज, नवाबगंज, गोंडा में अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर इस उपलब्धि पर उनके पिता धर्मेंद्र पाल ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विशाल की इस जीत से उनके परिवार और चकिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग और शुभचिंतक लगातार उन्हें बधाई संदेश भेजकर चंदौली जनपद का नाम रोशन करने के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं।

विशाल की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह चकिया और चंदौली जिले के खेल क्षेत्र में नई प्रेरणा का स्रोत भी बनी है।

ALSO READ – UP Holiday Calendar 2026: इस साल मिलेंगे 9 लंबे वीकेंड, 4 सरकारी छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *