डीडीयू जंक्शन पर ‘लुटेरी दुल्हन’ का खेल! शादी के बाद दूल्हे से ₹1.80 लाख ठगे

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में शनिवार देर रात शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के महज पांच घंटे बाद ही दुल्हन ने दूल्हे से 1 लाख 80 हजार रुपये ठग लिए और फरार होने की कोशिश की। घटना डीडीयू जंक्शन पर हुई, जहां हंगामे के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजीव वर्मा की शादी बिहार के डेहरी ऑनसोन निवासी युवती से कराई गई थी। इस विवाह के लिए तीन दलालों ने दूल्हे से 1 लाख रुपये नकद और 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए थे।

शादी संपन्न होने के बाद राजीव वर्मा अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ मध्य प्रदेश लौट रहे थे। इसी दौरान डीडीयू जंक्शन पर पहुंचते ही दुल्हन ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया और चाय पीने के बहाने स्टेशन से बाहर भागने लगी।

स्थिति बिगड़ते देख स्टेशन परिसर में भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन को पकड़ लिया। इसके बाद मामले को मुगलसराय कोतवाली में दर्ज किया गया।

पीड़ित दूल्हे ने पुलिस से ठगी की रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार, दुल्हन और तीनों दलाल बिहार के डेहरी ऑनसोन के निवासी बताए जा रहे हैं। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ALSO READ – दिनदहाड़े गुंडई! कार में फंसी बाइक को घसीटते हुए पहुंचे पुलिस चौकी


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *