धान क्रय केंद्र में अनियमितता का आरोप: अरंगी में किसानों का प्रदर्शन, जांच की मांग

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के बरहनी ब्लॉक स्थित अरंगी गांव में स्थापित धान क्रय केंद्र पर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। मंगलवार को आक्रोशित किसानों ने क्रय केंद्र के बाहर प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार और बिचौलियों के वर्चस्व का आरोप लगाया।

वास्तविक किसानों को किया जा रहा परेशान

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र पर बिचौलियों के जरिए धान की खरीद की जा रही है, जबकि वास्तविक किसानों को बार-बार केंद्र के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी उपज नहीं खरीदी जा रही। किसानों ने मांग की कि केंद्र पर खरीदे गए धान का भौतिक सत्यापन कराया जाए, ताकि केंद्र प्रभारी की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच हो सके।

धान उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र है बरहनी

बरहनी ब्लॉक को धान उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र मानते हुए जिला प्रशासन ने अरंगी गांव में पीसीयू एजेंसी के माध्यम से धान क्रय केंद्र स्थापित किया है। बावजूद इसके, केंद्र प्रभारी की कार्यशैली को लेकर किसानों में गहरा रोष व्याप्त है।

सुचारू खरीद न होने पर आंदोलन की चेतावनी

किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि धान की सुचारू और पारदर्शी खरीद सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे संबंधित अधिकारियों का घेराव करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

प्रशासन ने दिया जांच का आश्वासन

मामले में एसडीएम दिव्या ओझा ने कहा कि सभी धान क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता के साथ खरीद कराई जा रही है। अरंगी क्रय केंद्र को लेकर मिली शिकायतों की जांच कराई जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन में ये किसान रहे शामिल

प्रदर्शन में रामवीर सिंह, बबलू पांडेय, त्रिभुवन सिंह, नीतू सिंह, मोथर सिंह, चंद्रन सिंह, अमन चौरसिया, कल्लू बाबा, पिंटू सिंह, शशि सिंह, विनोद सिंह, प्रमोद सिंह, दया शर्मा, मन्नू सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ALSO READ – नववर्ष और पौष पूर्णिमा पर वाराणसी जाने वालों के लिए अलर्ट, चंदौली में 5 दिन का ट्रैफिक डायवर्जन


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *