वाराणसी: कनियल फूल का बीज खाने से तीन बच्चियों की मौत, गांव में मचा कोहराम

Spread the love & Share it

Varanasi News

Varanasi News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में जहरीले फूल के बीज खाने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जामुराद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, वहीं एडीसीपी वैभव बांगर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चियों ने खेल-खेल में कनियल (कनीयल) फूल के बीज खा लिए थे। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरी बच्ची ने इलाज के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मृत बच्चियों की पहचान हर्षिता (6), अंशिका (3) और नैंसी (4) के रूप में हुई है। हर्षिता और अंशिका सगी बहनें बताई जा रही हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को जहरीले पौधों और उनके फलों से दूर रखें।

ALSO READ – दालमंडी चौड़ीकरण: जनवरी की डेडलाइन खत्म, आज से दोबारा ध्वस्तीकरण शुरू


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *