पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे गौवंश, चंदौली पुलिस ने 6 गौवंश छुड़ाए, 7 आरोपी दबोचे

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जेठमलपुर तिराहा के पास चेकिंग के दौरान गौ तस्करी में लिप्त सात आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चार मालवाहक वाहनों से छह गौवंश बरामद किए हैं। बरामद गौवंशों को वध के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, सैयदराजा थाना पुलिस टीम जेठमलपुर तिराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप और तीन मैजिक मालवाहक वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहनों में क्रूरतापूर्वक लदे छह गौवंश बरामद हुए।

मौके से पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान कौशांबी जनपद निवासी सतीश चंद्र व कन्हई पाल, धानापुर निवासी शंभू यादव, धीना निवासी राजेश यादव, बलुआ निवासी सुधीर राय, सकलडीहा निवासी अशोक तथा रैपुरा गांव निवासी छबिराम के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गौवंशों को पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे, जहां वध के बाद उन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जाना था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी नेटवर्क की कड़ियों की गहन जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में सैयदराजा थानाध्यक्ष विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय सहित पुलिस टीम के लालधर यादव, मो. नसीरुद्दीन हुमायूं, बृजेश चौहान, शंकर प्रसाद, गौरव राय, मनिराम दूबे, संतोष कुमार यादव, गुंजन तिवारी और रुद्र प्रताप की अहम भूमिका रही।

ALSO READ – चंदौली में दर्दनाक रेल हादसा: मुंबई मेल से गिरकर आरपीएफ दरोगा की मौत


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *