एक भी मुसलमान देश से बाहर नहीं गया, NRC-CAA पर अखिलेश यादव पर बरसे मंत्री ओम प्रकाश राजभर

Spread the love & Share it

Lucknow News

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा हमला बोला है। एनआरसी और सीएए को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए गए कथित भ्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इन कानूनों को लेकर जनता को गुमराह किया गया। उस समय यह प्रचार किया गया कि लोगों के अधिकार छिन जाएंगे और मुसलमानों को देश से बाहर कर दिया जाएगा, जबकि दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ऐसा एक भी मामला सामने नहीं आया।

राजभर ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने केवल मुसलमानों के वोट हासिल करने के उद्देश्य से डर का माहौल बनाया। अब समय ने साबित कर दिया है कि एनआरसी और सीएए को लेकर किए गए दावे निराधार थे और जनता सच्चाई समझ चुकी है।

वोटर लिस्ट संशोधन पर दी सफाई

मतदाता सूची में नाम कटने को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य किसी भी मतदाता को वंचित करना नहीं है। इसी कारण मतदाता सूची संशोधन की समय-सीमा दो बार बढ़ाई गई है, ताकि किसी का नाम छूट न जाए।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं हैं, वे अब भी फॉर्म भरकर सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। जांच के दौरान कई मामलों में एक ही व्यक्ति का नाम दो अलग-अलग स्थानों पर दर्ज पाया गया, वहीं कुछ मृत व्यक्तियों या गांव से शहर पलायन कर चुके लोगों के नाम भी सूची में बने हुए थे। ऐसे सभी मामलों में सुधार कर एक स्थान पर नाम समायोजित किया गया है।

राजभर ने भरोसा दिलाया कि मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी योग्य मतदाता का नाम हटाने का कोई इरादा नहीं है।

ALSO READ – ट्रक की केबिन में छिपा था 7 लाख का गांजा, अलीनगर पुलिस ने किया खुलासा, तस्कर गिरफ्तार


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *