
Chandauli News: 17 जनवरी 2026 को दीवानी न्यायालय चंदौली के नए भवन का शिलान्यास प्रस्तावित है, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा।
यह शिलान्यास कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसे जिले के लिए ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।
जिला डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली के महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने जनपद के सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए बार काउंसिल द्वारा जारी परिचय पत्र, सीओपी कार्ड अथवा बार एसोसिएशन का पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
ALSO READ – डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता, अजमेर–सियालदह एक्सप्रेस से 8 नाबालिग सुरक्षित बचाए