Chandauli News: लग्जरी कार से पकड़े गए शूटर, चंदौली गोलीकांड में बड़ा खुलासा

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के इलिया थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रवि उर्फ शशिकांत मिश्रा और प्रदीप कुमार गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो मैगजीन भी बरामद की हैं। मामले का खुलासा सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया।

घटना रविवार शाम की है, जब डेहरी खुर्द गांव निवासी तेजबली चौहान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल को तत्काल उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान बनरसिया माइनर के पास एक लग्जरी कार में सवार दो संदिग्धों को रोककर हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक अवैध पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुईं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने तेजबली चौहान के पेट में गोली मारी थी।

आरोपियों ने बताया कि उनके और पीड़ित के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था, इसी रंजिश में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस घटना में उनका एक साथी पिंटू चौहान भी शामिल था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, गिरीश बल्लभ शुक्ल, रविंद्र कुमार सिंह, राजेश यादव, कल्लन यादव, राम सूरत चौहान और महेश यादव शामिल रहे।

ALSO READ – मनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का सामूहिक उपवास, केंद्र पर मजदूर विरोधी नीति का आरोप


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *