काशी से सियालदह तक दौड़ेगी ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, चंदौली समेत पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बनारस से सियालदह के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन अब शुरू होने जा रहा है। इस नई प्रीमियम श्रेणी की ट्रेन से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा अब पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और किफायती होगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 22588/22587 बनारस–सियालदह–बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 23 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 जनवरी को इस ट्रेन का उद्घाटन किया जा चुका है।

सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन

बनारस से प्रस्थान: प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार

सियालदह से वापसी: प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार

यह नॉन-एसी प्रीमियम ट्रेन आम यात्रियों के बजट को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, जिसमें आधुनिक कोच और बेहतर सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

18 कोच, पुश-पुल तकनीक से लैस

ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं

08 शयनयान (Sleeper)

08 सामान्य द्वितीय श्रेणी (General)

02 LSLRD कोच

यह ट्रेन पुश-पुल तकनीक पर आधारित है, जिससे गति के साथ-साथ सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता भी बेहतर होगी।

समय-सारणी

बनारस से (22588):

रात 10:10 बजे प्रस्थान → 11:10 DDU → 1:58 पटना → 5:00 जसीडीह → 6:17 आसनसोल → सुबह 9:55 सियालदह

सियालदह से (22587):

शाम 7:30 प्रस्थान → 9:42 आसनसोल → 10:56 जसीडीह → 2:43 पटना → 6:10 DDU → सुबह 7:20 बनारस

पूर्वांचल के यात्रियों को सीधा लाभ

इस ट्रेन के शुरू होने से चंदौली, वाराणसी और आसपास के जिलों के यात्रियों को कोलकाता और बिहार की ओर तेज, सुविधाजनक और भरोसेमंद रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। व्यापार, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी यात्रा अब और आसान होगी।

ALSO READ – चंदौली में लापता इलेक्ट्रीशियन का शव कुएं में मिला, 3 दिन से था गायब – पुलिस जांच में जुटी


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *