उत्तर प्रदेश के गवर्नर हाउस का नाम बदला, अब ‘राजभवन’ की जगह जन भवन

Spread the love & Share it

Governor House New Name

Governor House New Name: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम बदलकर ‘राज भवन’ से ‘जन भवन’ कर दिया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यालय से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के अनुसार, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा राज्यपालों के आधिकारिक आवासों के नामकरण में मानकीकरण के संबंध में जारी निर्देशों के अनुपालन में यह परिवर्तन किया गया है। पूर्व में ‘राज भवन’ के नाम से प्रसिद्ध इस आवास को अब ‘जन भवन’ नाम दिया गया है।

उक्त निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का आधिकारिक आवास तत्काल प्रभाव से सभी शासकीय, प्रशासनिक एवं वैधानिक प्रयोजनों के लिए ‘जन भवन’ के नाम से ही अभिहित एवं संबोधित किया जाएगा। इस बदलाव से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया शासन स्तर पर पूरी कर ली गई है।

यह कदम केंद्र सरकार की ओर से राज्यपालों के आवासों के नाम में एकरूपता लाने की दिशा में उठाया गया है, जिसके तहत कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी इसी तरह के नाम परिवर्तन किए जा रहे हैं। ‘जन भवन’ नाम जनता से जुड़ाव को दर्शाता है और औपनिवेशिक या राजसी छवि से अलग एक लोकतांत्रिक संदेश देता है।

ALSO READ – 10 सेकंड में होगी हार्ट अटैक के खतरे की पहचान, BHU ने बनाया Advance CRP सेंसर, क्या है खासियत


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *