चंदौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पुलिस विभाग द्वारा भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ध्वजारोहण किया और पुलिस परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन देखने को मिला।

छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

भारत तेज़ी से विकास की ओर: अनिल राजभर

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और भारत निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी बड़ी महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक रूप से समृद्ध देश है। गणतंत्र दिवस को उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का महापर्व बताया। मंत्री राजभर ने युवाओं से शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, विधायक सुशील सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ALSO READ – लखनऊ में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, CM योगी ने फहराया तिरंगा, नए भारत का लिया संकल्प


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *