CM योगी पर टिप्पणी से आहत डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले – सरकार का अपमान मेरा अपमान

Spread the love & Share it

कमिश्नर प्रशांत सिंह

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में अयोध्या के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों से आहत होकर अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वे अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे।

प्रशांत सिंह ने कहा कि वे भले ही एक सरकारी कर्मचारी हैं, लेकिन उनके भीतर भी भावनाएं हैं। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की जा रही टिप्पणियां उन्हें स्वीकार नहीं हैं। उन्होंने इन बयानों को गैर-जिम्मेदाराना बताया।

उन्होंने कहा,

“मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेता हैं। उनका अपमान सिर्फ नेताओं का नहीं, बल्कि सरकार से जुड़े हर कर्मचारी का अपमान है। इसी विरोध में मैं इस्तीफा दे रहा हूं।”

प्रशांत सिंह ने हाल ही में बरेली के एक अधिकारी के इस्तीफे का भी जिक्र किया और कहा कि इस तरह के बयान समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश हैं। उन्होंने मांग की कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाना चाहिए।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। प्रशांत सिंह का इस्तीफा इस पूरे विवाद को और चर्चा में ले आया है। फिलहाल उनके इस्तीफे पर सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

ALSO READ – कफ सिरप मामले के आरोपियों पर शिकंजा, शुभम जायसवाल का करीबी विकास नर्वे गिरफ्तार


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *