
Chandauli News: जिला मुख्यालय स्थित सदर तहसील परिसर के बार सभागार में गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन, चंदौली का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी पंचानंद पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस चुनाव में बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
चुनाव परिणाम के अनुसार, राजेश मिश्रा को अध्यक्ष और सुल्तान अहमद को महामंत्री चुना गया। वहीं, रमाशंकर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल सिंह उपाध्यक्ष, अनिल कुमार शर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, रवि प्रकाश सिंह संयुक्त सचिव तथा मिथिलेश कुमार एडवोकेट को पुस्तकालय मंत्री नियुक्त किए गए।
चुनाव अधिकारी पंचानंद पांडेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करते हुए बार की गरिमा को बनाए रखेंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने अधिवक्ताओं के हित में समर्पित भाव से कार्य करने और बार को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। वहीं, महामंत्री सुल्तान अहमद ने कहा कि वे पद की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने शासन से मिलने वाली लंबित सुविधाओं को बहाल कराने को प्राथमिकता बताया।
तत्कालीन अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता लाल प्यारे श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, शहाबुद्दीन, विद्या चरण सिंह, प्रमोद शंकर सिंह, आनंद कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह और शमसुद्दीन को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
ALSO READ – Chandauli News: चंदौली पुलिस यार्ड में भीषण आग, चार कारें और कई बाइक जलकर खाक
