Chandauli News: चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़ा हरधन गांव में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तड़के गांव के सिवान में शव देखा, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामदुलारे राजभर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रामदुलारे लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, जिसको लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
घटना की सूचना पर बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी बैजन्ती देवी, दो पुत्र सनी देवल और बॉबी देवल तथा दो विवाहित पुत्रियां हैं।
बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ – CM योगी अपने हिंदू होने का प्रमाण दें- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला