Budget 2026 Varanasi: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को बजट 2026 में क्या-क्या मिला?

Spread the love & Share it

Budget 2026 Varanasi

Budget 2026 Varanasi: बजट 2026 में वाराणसी में शिप रिपेयर (जहाज मरम्मत) सुविधा केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई है। सरकार के इस कदम से शहर में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और अंतर्देशीय जलमार्गों को मजबूती मिलेगी।

वाराणसी से दो हाई स्पीड रेल नेटवर्क

उत्तर प्रदेश में रेल नेटवर्क को विस्तार देने के लिए दो बड़ी योजनाओं का ऐलान किया गया है।

• वाराणसी से दिल्ली हाई स्पीड रेल नेटवर्क

• वाराणसी से सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल नेटवर्क

दोनों हाई स्पीड रेल परियोजनाएं वाराणसी से ही शुरू होंगी, जिससे पूर्वांचल की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी।

हर जिले में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

बजट में उत्तर प्रदेश के हर जिले में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर बनाने का प्रस्ताव किया गया है। इसका सीधा लाभ वाराणसी समेत पूरे प्रदेश को मिलेगा।

जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ेगी

सरकार ने जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की है। इससे उत्तर प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

स्कूल-कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब

देशभर के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का ऐलान किया गया है। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों और युवाओं को भी मिलेगा।

टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास

5 लाख से अधिक आबादी वाले टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को जारी रखने की घोषणा की गई है।

इस योजना का सीधा फायदा लगभग 20 लाख आबादी वाले वाराणसी शहर को भी मिलेगा।

बजट 2026 में उत्तर प्रदेश को क्या-क्या मिला?

• पश्चिमी यूपी में नया एम्स

• दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड कॉरिडोर

• बुंदेलखंड के युवाओं के लिए IIT

• जेवर में देश का पहला सेमीकंडक्टर पार्क

• नए औद्योगिक नोड्स को फंडिंग

• वाराणसी में एकीकृत लॉजिस्टिक्स हब

• कानपुर और आगरा को विशेष औद्योगिक लाभ

इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महात्मा गांधी हैंडलूम योजना लागू करने की घोषणा की है। इससे उत्तर प्रदेश की एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना को बड़ा फायदा मिलेगा।

चमड़ा उद्योग को राहत, कानपुर-आगरा को फायदा

बजट 2026 में चमड़े से बने उत्पादों को सस्ता करने की घोषणा की गई है। इसका सीधा लाभ उत्तर प्रदेश के कानपुर और आगरा स्थित चमड़ा उद्योग और फैक्ट्रियों को मिलेगा, जिससे निर्यात और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ALSO READ – Union Budget 2026: शराब-मिनरल्स महंगे, क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा और किस पर पड़ी मार


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *