चंदौली रिंग रोड पर भीषण टक्कर: टैंकर-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, केबिन में फंसे चालक को JCB से निकाला गया

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव स्थित रिंग रोड पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां टैंकर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में पिकअप चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया।

जानकारी के अनुसार, झांसी के चित्रकूट निवासी शत्रुघ्न सिंह (35) पिकअप पर मुजफ्फरपुर से प्लाईवुड लादकर वाराणसी की ओर जा रहे थे। वहीं अलीनगर निवासी डब्लू चौहान (34) तेल खाली कराकर आजमगढ़ से अपने डिपो लौट रहे थे।

दोनों वाहन जैसे ही कोरी गांव के पास रिंग रोड के ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से पिकअप के केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद घायल चालक को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

तीन घायल, पिकअप चालक की हालत गंभीर

इस हादसे में टैंकर चालक डब्लू चौहान और खलासी शिव कुमार (35) भी आंशिक रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पिकअप चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं टैंकर चालक और खलासी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ALSO READ – स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य पर FIR का आदेश, बोले- जांच होगी तो सच…


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *