
Chandauli News: चंदौली के ग्राम सभा कटशिला के पास नए सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) भवन के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शनिवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने स्थानीय लोगों के हाथों 5 करोड़ 47 लाख 24 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का शिलान्यास कराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
26 वर्षों से किराए के भवन में चल रहा था कार्यालय
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि चंदौली जिला वर्ष 1997 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार के दौरान अस्तित्व में आया था, लेकिन तब से अब तक एआरटीओ कार्यालय किराए के भवन में ही संचालित हो रहा था। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जनपद की जनता अपने स्थायी एआरटीओ कार्यालय की मांग कर रही थी।
विधायक ने नए भवन के शिलान्यास को जनपद के लिए ऐतिहासिक और सौभाग्यपूर्ण दिन बताया। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से परिवहन विभाग की सेवाएं अधिक सुचारु और व्यवस्थित होंगी, जिससे आम जनता को काफी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस के सहायक अभियंता राजकुमार, अधिशासी अभियंता, जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, मुगलसराय विधानसभा के मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, विवेक सिंह, धीरज, गंगाराम साहनी, संदीप पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
ALSO READ – बैग में छिपाकर ले जा रहे थे 51 लीटर शराब, मुगलसराय पुलिस ने मौके पर दबोचा