वाराणसी में लगाए जाएंगे एक घंटे में 3 लाख पौधे, CM योगी करेंगे शुरुआत

Spread the love & Share it

Varanasi News

Varanasi News: वाराणसी अब पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी नया इतिहास रचने जा रही है। शहर के डोमरी क्षेत्र में आगामी 1 मार्च को एक भव्य महाभियान के तहत मात्र एक घंटे में तीन लाख पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य न केवल शहर को हराभरा बनाना है, बल्कि इसे Guinness Book of World Records में दर्ज कराने की भी तैयारी है।

इस ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होगी। नगर निगम की ओर से इस आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने अभियान की रणनीति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार, अभियान के तहत नीम, पीपल, पाकड़ और बरगद जैसे छायादार और औषधीय पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करना भी है।

मेयर ने कहा कि वाराणसी को स्मार्ट सिटी के साथ-साथ ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प अब धरातल पर उतरने जा रहा है। उन्होंने बताया कि डोमरी में आयोजित यह पौधरोपण कार्यक्रम जनभागीदारी से जन-आंदोलन का रूप लेगा।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जानकारी दी कि तीन लाख पौधों के रोपण के लिए भूमि चिन्हांकन और गड्ढे खोदने का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले स्वयंसेवकों को कोई परेशानी न हो।

ALSO READ – Chandauli News: चंदौली के बसरतिया गांव में एक दिन में तीन मौत, पसरा मातम


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *