चंदौली में 1000 लीटर तेल चोरी का भंडाफोड़: अलीनगर में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 8 गिरफ्तार

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने तेल चोरी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में 1000 लीटर से अधिक चोरी का डीजल और पेट्रोल बरामद किया गया। इसके साथ ही तेल चोरी में प्रयुक्त दो टैंकर और दो कारें भी जब्त की गई हैं

कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक Piyush Mordia के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने की। टीम ने शुक्रवार को चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर आरोपियों को धर दबोचा।

अलीनगर क्षेत्र में Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum के डिपो स्थित हैं। इस इलाके से लंबे समय से पेट्रोलियम उत्पादों की चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने मामले में विशेष निगरानी शुरू की थी।

अपर पुलिस निदेशक वाराणसी जोन के निर्देश पर सात सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया था। इंस्पेक्टर भैरव नाथ यादव के नेतृत्व में पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।

छापेमारी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर और अलीनगर थाना टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से टैंकरों से तेल चोरी कर अवैध रूप से बेचने के नेटवर्क से जुड़े थे।

अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क के आर्थिक पहलुओं और संभावित बड़े गिरोह से संबंधों की भी जांच कर रही है।

ALSO READ – 2 घंटे में लूट का खुलासा, मुगलसराय के मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार को एसपी ने किया सम्मानित


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *