
Chandauli News: चंदौली के नौबतपुर स्थित शाही मस्जिद में शनिवार रात कुरआन तरावीह मुकम्मल होने पर अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। रमजान का चांद नजर आने के साथ शुरू हुई इबादत का सिलसिला दस दिनों में मुकम्मल हुआ। समापन के अवसर पर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।
तरावीह की नमाज हाफिज अमजद रजा की इमामत में अदा की गई। उनके नेतृत्व में पूरे तीस पारे की तिलावत पूरी की गई। कुरआन मुकम्मल होने के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और गले मिलकर भाईचारे का पैगाम दिया।

दस दिनों में पूरी हुई तिलावत
मौलाना अमजद रजा ने बताया कि 18 फरवरी 2026 को रमजान का चांद नजर आने के साथ ही शाही मस्जिद नौबतपुर में तरावीह की शुरुआत हुई थी। लगातार दस दिनों तक कुरआन की तिलावत के बाद शनिवार को तरावीह मुकम्मल हुई।
अमन और खुशहाली की दुआतरावीह के समापन पर आलम-ए-इस्लाम की सलामती, देश में अमन-चैन और समाज में आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआ की गई। मौलाना अमजद रजा ने कहा कि रमजान रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है। इस महीने की इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है।
सम्मान समारोह भी हुआ
कुरआन तरावीह मुकम्मल होने पर मस्जिद के सदर टीपू सुल्तान, जाकिर हुसैन, अमन राईन सहित अन्य जिम्मेदार लोगों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाजी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
इस दौरान जाकिर हुसैन, असरफ अली, हलीम अली, मुख़्तार अहमद, इस्तियाक अहमद, सदरू सिद्दीकी, ताहिर, कलामु, मुन्ना, रेहान, आसिफ, अमन राईन, सुहेल, आरिफ, जाहिद, साहिल, आबिद, दानिश अंसारी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
ALSO READ – चंदौली में रिंग रोड पर ताबड़तोड़ फायरिंग: लेनदेन विवाद में 4 युवकों को मारी गोली, एक की हालत नाजुक