1 मिनट से लेकर 1 घंटे 29 मिनट तक: आपके शहर में कितनी देर दिखेगा चंद्र ग्रहण? पूरी टाइमिंग लिस्ट देखें

Spread the love & Share it

Chandra Grahan Timing

Chandra Grahan Timing: 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को साल का महत्वपूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। देशभर के अलग-अलग शहरों में ग्रहण का समय और अवधि भिन्न रहेगी। कहीं यह कुछ मिनटों के लिए दिखेगा, तो कहीं एक घंटे से अधिक समय तक।

खगोलविदों के अनुसार यह ग्रहण शाम के समय दिखाई देगा और अधिकांश स्थानों पर समाप्ति का समय लगभग शाम 6:46 बजे रहेगा। हालांकि, प्रारंभ का समय शहर के अनुसार अलग-अलग है।

प्रमुख शहरों में ग्रहण का समय

उत्तर भारत

• नई दिल्ली – शाम 6:26 से 6:46 (20 मिनट)

• जम्मू – शाम 6:34 से 6:46 (10 मिनट)

• शिमला – शाम 6:25 से 6:46 (21 मिनट)

• अमृतसर – शाम 6:34 से 6:46 (10 मिनट)

• गुरुग्राम / चंडीगढ़ – शाम 6:27 से 6:46 (19 मिनट)

• हरिद्वार – शाम 6:21 से 6:46 (25 मिनट)

उत्तर प्रदेश और बिहार

• वाराणसी – शाम 6:04 से 6:46 (42 मिनट)

• कानपुर – शाम 6:14 से 6:46 (32 मिनट)

• पटना – शाम 5:55 से 6:46 (51 मिनट)

पूर्वोत्तर भारत (सबसे अधिक अवधि)

• कोलकाता – शाम 5:43 से 6:46 (1 घंटा 3 मिनट)

• गंगटोक – शाम 5:39 से 6:46 (1 घंटा 7 मिनट)

• गुवाहाटी – शाम 5:27 से 6:46 (1 घंटा 19 मिनट)

• इटानगर – शाम 5:19 से 6:46 (1 घंटा 27 मिनट)

• कोहिमा – शाम 5:17 से 6:46 (1 घंटा 29 मिनट)

• इंफाल – शाम 5:18 से 6:46 (1 घंटा 28 मिनट)

मध्य और पश्चिम भारत

• जयपुर – शाम 6:33 से 6:46 (13 मिनट)

• जोधपुर – शाम 6:45 से 6:46 (1 मिनट)

• उज्जैन – शाम 6:35 से 6:46 (11 मिनट)

• नागपुर – शाम 6:22 से 6:46 (24 मिनट)

दक्षिण भारत

• चेन्नई – शाम 6:21 से 6:46 (25 मिनट)

• हैदराबाद – शाम 6:26 से 6:46 (20 मिनट)

• बेंगलुरु – शाम 6:32 से 6:46 (14 मिनट)

• थिरुवनंतपुरम – शाम 6:37 से 6:46 (9 मिनट)

इन शहरों में ग्रहण नहीं दिखेगा

• अहमदाबाद

• द्वारका

• मुंबई

• कावारत्ती

कहां दिखेगा सबसे ज्यादा?

पूर्वोत्तर भारत में चंद्रग्रहण की अवधि सबसे लंबी रहेगी। कोहिमा में 1 घंटा 29 मिनट तक ग्रहण दिखाई देगा, जबकि जोधपुर में केवल 1 मिनट तक।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *