UPSC Result 2025: UPSC का फाइनल रिजल्ट जारी, 958 कैंडिडेट्स का चयन, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Spread the love & Share it

UPSC Result 2025

UPSC Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब UPSC की अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CSE 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स:

  1. सबसे पहले UPSC की अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए “UPSC Civil Services Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।
  4. अंत में इसका प्रिंट आउट निकालना न भूलें।

चयनित उम्मीदवारों का विवरण

UPSC की अधिसूचना के अनुसार इस परीक्षा के जरिए कुल 958 उम्मीदवार चयनित हुए हैं:

  • जनरल: 317 उम्मीदवार
  • ईडब्ल्यूएस: 104 उम्मीदवार
  • ओबीसी: 306 उम्मीदवार
  • एससी: 158 उम्मीदवार
  • एसटी: 73 उम्मीदवार

परीक्षा का आयोजन

प्रारंभिक परीक्षा 25 मई, 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा 22 से 31 अगस्त, 2025 के बीच आयोजित की गई।

ALSO READ – मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर होंगे बच्चे? कर्नाटक सरकार ला रही सख्त नियम


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *