Chandauli News: चकिया के मृत्युंजय गुप्ता बने IAS: पहले ही प्रयास में UPSC में 726वीं रैंक

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के आदर्श नगर पंचायत चकिया के रहने वाले मेधावी छात्र मृत्युंजय गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 726वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से चकिया समेत पूरे जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।

शिक्षक परिवार से है संबंध

मृत्युंजय गुप्ता बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक शैलेश गुप्ता के पुत्र हैं। शैलेश गुप्ता वर्तमान में मुजफ्फरपुर स्थित एक कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं और पहले एबीआरसी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

मृत्युंजय के दादा गिरजा गुप्ता भी शिक्षक रहे हैं। शिक्षा और संस्कारों से जुड़े इस परिवार की तीसरी पीढ़ी ने अब देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाकर एक नई मिसाल पेश की है।

IIT दिल्ली से की कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई

मृत्युंजय बचपन से ही पढ़ाई में बेहद तेज रहे हैं। उन्होंने कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced पास कर आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की।

इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और देश व समाज के लिए काम करने का संकल्प लिया।

पहले ही प्रयास में मिली सफलता

कड़ी मेहनत, अनुशासन और मजबूत संकल्प के बल पर मृत्युंजय ने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर ली। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ शिक्षा विभाग के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं।

माता ने जताई खुशी

मृत्युंजय की माता रेखा गुप्ता ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि वह बचपन से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रहा है और हमेशा मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ा। उन्हें विश्वास था कि उनका बेटा जीवन में जरूर कुछ बड़ा करेगा।

लोगों ने दी बधाई

मृत्युंजय की सफलता पर नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, सभासद ज्योति गुप्ता, बादल सोनकर, उमाशंकर गुप्ता, शिक्षक राजेश पटेल, बृजेश मौर्या, मंडल अध्यक्ष आशु गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजन गुप्ता, प्रशांत कुमार, वेद प्रकाश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता और रुद्र प्रकाश गुप्ता सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ALSO READ – आजमगढ़ में लैपटॉप-प्रिंटर से छाप रहे थे नकली नोट, 8 आरोपी गिरफ्तार, 1.19 लाख की जाली करेंसी बरामद


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *